सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हनुमान जयंती 2021: कैसे हुआ था हनुमान जी का जन्म? यहां पढ़े उनकी जन्म कथाBy समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाबबाल वनिता महिला आश्रमहर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को पवन पुत्र भगवान श्री हनुमान का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। उनके पिता वानर राज राजा केसरी थे जो सुमेरू पर्वत के राजा थे। उनकी माता का नाम अंजनी था। हनुमान को पवन पुत्र और बजरंगबली भी कहा जाता है। श्री हनुमान जी कलयुग में सबके सहायक, रक्षक माने जाते हैं।हनुमान जन्म कथाएक पौराणिक कथा के मुताबिक, समुद्रमंथन के बाद भगवान शंकर के निवेदन पर असुरों से अमृत की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर देवताओं की सहायता कर अमृत का पान देवताओं कराया। लेकिन भगवान विष्णु का दिव्य मोहिनी रूप देखकर महादेव कामातुर हो गए, जिससे उनका वीर्यपात हुआ।भगवान शिवजी के आदेश पर वायुदेव ने इस वीर्य को वानर राज राजा केसरी की पत्नी देवी अंजना के गर्भ में स्थापित कर दिया। इसके बाद अंजनी देवी के गर्भ से महादेव ने 11वें रुद्र अवतार ने हनुमान जी के रूप में जन्म लिया। हनुमान जी ने अपना पूरा जीवन अपने आराध्य देव प्रभु श्रीराम की सेवा में समर्पित कर दिया। समस्त देवताओं ने हनुमान जी को बाल्यकाल में ही अनेकों प्रकार की शक्तियां देकर उन्हें शक्तिशाली बना दिया। वहीं श्री राम और माता सीता के आशीर्वाद से बजरंगबली अजर अमर हैं।भगवान हनुमान की खासियतपवन पुत्र हनुमान जी की पूजा एक दिव्य ईश्वर के रूप में की जाती है। हनुमान जयंती का महत्व ब्रह्मचारियों के लिए बहुत अधिक है। वह जन्म से ही परम तेजस्वी, शक्तिशाली, गुणवान और सेवा भावी थे। हनुमान जी अपने भक्तों के बीच कई नामों से जाने जाते हैं जैसे- बजरंगबली, पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, बालीबिमा, मरुत्सुता, अंजनीसुत, संकट मोचन, अंजनेय, मारुति, रुद्र इत्यादि। महावीर हनुमान ने अपना जीवन केवल अपने आराध्य भगवान श्री राम और माता सीता की सेवा सहायता के लिए समर्पित कर दिया है।हनुमान जी की आरतीआरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।

हनुमान जयंती 2021: कैसे हुआ था हनुमान जी का जन्म? यहां पढ़े उनकी जन्म कथा
By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब


हर वर्ष चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को पवन पुत्र भगवान श्री हनुमान का जन्मोत्सव पर्व मनाया जाता है। हनुमान जी का जन्म चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन चित्रा नक्षत्र और मेष लग्न में हुआ था। उनके पिता वानर राज राजा केसरी थे जो सुमेरू पर्वत के राजा थे। उनकी माता का नाम अंजनी था। हनुमान को पवन पुत्र और बजरंगबली भी कहा जाता है। श्री हनुमान जी कलयुग में सबके सहायक, रक्षक माने जाते हैं।

हनुमान जन्म कथा
एक पौराणिक कथा के मुताबिक, समुद्रमंथन के बाद भगवान शंकर के निवेदन पर असुरों से अमृत की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण कर देवताओं की सहायता कर अमृत का पान देवताओं कराया। लेकिन भगवान विष्णु का दिव्य मोहिनी रूप देखकर महादेव कामातुर हो गए, जिससे उनका वीर्यपात हुआ।


भगवान शिवजी के आदेश पर वायुदेव ने इस वीर्य को वानर राज राजा केसरी की पत्नी देवी अंजना के गर्भ में स्थापित कर दिया। इसके बाद अंजनी देवी के गर्भ से महादेव ने 11वें रुद्र अवतार ने हनुमान जी के रूप में जन्म लिया। हनुमान जी ने अपना पूरा जीवन अपने आराध्य देव प्रभु श्रीराम की सेवा में समर्पित कर दिया। समस्त देवताओं ने हनुमान जी को बाल्यकाल में ही अनेकों प्रकार की शक्तियां देकर उन्हें शक्तिशाली बना दिया। वहीं श्री राम और माता सीता के आशीर्वाद से बजरंगबली अजर अमर हैं।

भगवान हनुमान की खासियत
पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा एक दिव्य ईश्वर के रूप में की जाती है। हनुमान जयंती का महत्व ब्रह्मचारियों के लिए बहुत अधिक है। वह जन्म से ही परम तेजस्वी, शक्तिशाली, गुणवान और सेवा भावी थे। हनुमान जी अपने भक्तों के बीच कई नामों से जाने जाते हैं जैसे- बजरंगबली, पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, बालीबिमा, मरुत्सुता, अंजनीसुत, संकट मोचन, अंजनेय, मारुति, रुद्र इत्यादि। महावीर हनुमान ने अपना जीवन केवल अपने आराध्य भगवान श्री राम और माता सीता की सेवा सहायता के लिए समर्पित कर दिया है।

हनुमान जी की आरती

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।

जाके बल से गिरिवर कांपे। रोग दोष जाके निकट न झांके।

अंजनि पुत्र महाबलदायी। संतान के प्रभु सदा सहाई।

दे बीरा रघुनाथ पठाए। लंका जारी सिया सुध लाए।

लंका सो कोट समुद्र सी खाई। जात पवनसुत बार न लाई।

लंका जारी असुर संहारे। सियारामजी के काज संवारे।

लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे। आणि संजीवन प्राण उबारे।

पैठी पताल तोरि जमकारे। अहिरावण की भुजा उखाड़े।

बाएं भुजा असुर दल मारे। दाहिने भुजा संतजन तारे।

सुर-नर-मुनि जन आरती उतारे। जै जै जै हनुमान उचारे।

कंचन थार कपूर लौ छाई। आरती करत अंजना माई।

लंकविध्वंस कीन्ह रघुराई। तुलसीदास प्रभु कीरति गाई।

जो हनुमानजी की आरती गावै। बसी बैकुंठ परमपद पावै।

आरती कीजै हनुमान लला की। दुष्ट दलन रघुनाथ कला की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anjana was the mother of Hanuman ji. She was the wife of the monkey king Kesari. Going to give a little information about them.There was a nymph named Punjik Thala who danced in the court of Indra, it was the same nymph who

हनुमान  जी की माता थी अंजना। वह वानर  राजा केसरी   बाल वनिता महिला आश्रम की पत्नी थी। उनके बारे में थोड़ी जानकारी देने जा रहे हैैं। पुंजिक थला नाम की एक अप्सरा थी जो इंद्र के दरबार में नृत्य किया करती थी यह वही अप्सरा थी जो समुद्र मंथन के समय में निकली थी उस समय तीन अप्सराएं निकली थी उनमें से पुंजिक थला भी एक अप्सरा पुंजत्थला एक बार धरती लोक में आई और उन्होंने महा ऋषि दुर्वासा जो एक ऋषि थे और वह तपस्या कर रहे थे वह एक नदी के किनारे बैठे हुए थे और ध्यान मुद्रा में थे पुंजत्थल ने उन पर बार-बार पानी फेंका जिससे उनकी तपस्या भंग हो गई और तब उन्होंने पुंजिक थला को श्राप दे दिया कि तुम इसी समय वानरी हो जाओ और पुंजिक थला उसी समय वानरी बन गई और पेड़ों पर इधर उधर घूमने लगी देवताओं के बहुत विनती करने के बाद ऋषि ने उन्हें बताया की इनका दूसरा जन्म होगा और तुम वानरी ही रहोगी लेकिन अपनी इच्छा के अनुसार तुम अपना रूप बदल सकोगी। तभी केसरी सिंह नाम के एक राजा वहां पर एक मृग का शिकार करते हुए आए वह मृग घायल था और वह ऋषि के आश्रम में छुप गया ऋषि ने राजा केसरी से कहा कि तुम मेरे ...

जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है मगर जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता,बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती वनिता कासनियां पंजाब 🌹🙏🙏🌹 जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का, श्रेष्ठ पाने का, जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जाए उस दिन से कोई भी व्यक्ति जीवन का दुरूपयोग नहीं कर सकता... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿 जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं, मगर सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं, ये और बात है कुछ लोग काँटो को कोसते रहते हैं और कुछ लोग सौन्दर्य का आनन्द लेते हैं... जीवन को बुरा सिर्फ उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही रहती है, जीवन का तिरस्कार वे ही लोग करते हैं जिनके लिए यह मूल्यहीन है... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿 जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है मगर सब कुछ देने पर भी जीवन को पाया नहीं जा सकता, जीवन का तिरस्कार नहीं परंतु इससे प्यार करना चाहिए, जीवन को बुरा कहने की अपेक्षा जीवन की बुराई मिटाने का प्रयास करना ही समझदारी है... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿 ''जय श्री राधे कृष्ण'' कितने करिश्माई हैं ये शब्द... बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम में बे सहारा को दान से...💕ताज़गी का एह्सास होता है... 💕💞💞💞💞मानसिक बल मिलता है... 💕गम कोसो दूर चले जाता है... 💕💞💞💞मन हलका हो जाता है... 💕मन की पीड़ा शांत हो जाती है...💕💞💞💞नकारात्मक विचार आते नहि...💕बिगड़े काम बनने लगते हैं... 💕हर सपने साकार करने की शक्ति मिलती हैं... 💕 💞💞💞💞#जय #बाल #वनिता #महिला #वृद्ध #आश्रम की...💕#मानव हो मानव का प्यारा एक दूजे का बनो #

जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है मगर जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता, बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती वनिता कासनियां पंजाब  🌹🙏🙏🌹 जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का, श्रेष्ठ पाने का, जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जाए उस दिन से कोई भी व्यक्ति जीवन का दुरूपयोग नहीं कर सकता... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿            जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं, मगर सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं, ये और बात है कुछ लोग काँटो को कोसते रहते हैं और कुछ लोग सौन्दर्य का आनन्द लेते हैं...             जीवन को बुरा सिर्फ उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही रहती है, जीवन का तिरस्कार वे ही लोग करते हैं जिनके लिए यह मूल्यहीन है... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿            जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है मगर सब कुछ देने पर भी जीवन को पाया नहीं जा सकता, जीवन का तिरस्कार नहीं परंतु इससे प्यार करना ...

,। ‼️💖💖जय श्री राम जय जय श्री हनुमान 💖💖‼️🌳🌳🌳🌳🌳राम हनुमान मिलन की कहानी- जानिए कैसे हुई हनुमान जी और प्रभु श्री राम की प्रथम भेंट :- by समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब:💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫एक बार हनुमान जी ऋष्यमूक पर्वत की एक बहुत ऊंची चोटी पर बैठे हुए थे। उसी समय भगवान श्रीराम चंद्र जी सीता जी की खोज करते हुए लक्ष्मण जी के साथ ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे। ऊंची चोटी पर से वानरों के राजा सुग्रीव ने उन लोगों को देखा। उसने सोचा कि ये बाली के भेजे हुए दो योद्धा हैं, जो मुझे मारने के लिए हाथ में धनुष-बाण लिए चले आ रहे हैं।💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫दूर से देखने पर ये दोनों बहुत बलवान जान पड़ते हैं। डर से घबरा कर उसने हनुमान जी से कहा, ‘‘हनुमान! वह देखो, दो बहुत ही बलवान मनुष्य हाथ में धनुष-बाण लिए इधर ही बढ़े चले आ रहे हैं। लगता है, इन्हें बाली ने मुझे मारने के लिए भेजा है। ये मुझे ही चारों ओर खोज रहे हैं। तुम तुरंत तपस्वी ब्राह्मण का रूप बना लो और इन दोनों योद्धाओं के पास जाओ तथा यह पता लगाओ कि ये कौन हैं और यहां किसलिए घूम रहे हैं। अगर कोई भय की बात जान पड़े तो मुझे वहीं से संकेत कर देना। मैं तुरंत इस पर्वत को छोड़कर कहीं और भाग जाऊंगा।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫सुग्रीव को अत्यंत डरा हुआ और घबराया देखकर हनुमान जी तुरंत तपस्वी ब्राह्मण का रूप बनाकर भगवान श्रीरामचंद्र और लक्ष्मण जी के पास जा पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों को माथा झुकाकर प्रणाम करते हुए कहा, ‘‘प्रभो! आप लोग कौन हैं? कहां से आए हैं? यहां की धरती बड़ी ही कठोर है। आप लोगों के पैर बहुत ही कोमल हैं। किस कारण से आप यहां घूम रहे हैं? आप लोगों की सुंदरता देखकर तो ऐसा लगता है-जैसे आप ब्रह्मा, विष्णु, महेश में से कोई हों या नर और नारायण नाम के प्रसिद्ध ऋषि हों। आप अपना परिचय देकर हमारा उपकार कीजिए।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫हनुमान जी की मन को अच्छी लगने वाली बातें सुनकर भगवान श्री रामचंद्र जी ने अपना और लक्ष्मण का परिचय देते हुए कहा कि, ‘‘राक्षसों ने सीता जी का हरण कर लिया है। हम उन्हें खोजते हुए चारों ओर घूम रहे हैं। हे ब्राह्मण देव! मेरा नाम राम तथा मेरे भाई का नाम लक्ष्मण है। हम अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र हैं। अब आप अपना परिचय दीजिए।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫भगवान श्रीरामचंद्र जी की बातें सुनकर हनुमान जी ने जान लिया कि ये स्वयं भगवान ही हैं। बस वह तुरंत ही उनके चरणों पर गिर पड़े। श्री राम ने उठाकर उन्हें गले से लगा लिया।💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫हनुमान जी ने कहा, ‘‘प्रभो! आप तो सारे संसार के स्वामी हैं। मुझसे मेरा परिचय क्या पूछते हैं? आपके चरणों की सेवा करने के लिए ही मेरा जन्म हुआ है। अब मुझे अपने परम पवित्र चरणों में जगह दीजिए।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫भगवान श्री राम ने प्रसन्न होकर उनके मस्तक पर अपना हाथ रख दिया। हनुमान जी ने उत्साह और प्रसन्नता से भरकर दोनों भाइयों को उठाकर कंधे पर बैठा लिया। सुग्रीव ने उनसे कहा था कि भय की कोई बात होगी तो मुझे वहीं-से संकेत करना। हनुमान जी ने राम लक्ष्मण को कंधे पर बिठाया-यही सुग्रीव के लिए संकेत था कि इनसे कोई भय नहीं है। उन्हें कंधे पर बिठाए हुए ही वह सुग्रीव के पास आए और उनसे सुग्रीव का परिचय कराया। भगवान श्री राम ने सुग्रीव के दुख और कष्ट की सारी बातें जानीं। उसे अपना मित्र बनाया और दुष्ट बाली को मार कर उसे किष्किंधा का राजा बना दिया। इस प्रकार हनुमान जी की सहायता से सुग्रीव का सारा दुख दूर हो गया। #जय_श्री_राम🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖