सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत की 10 सबसे विशालकाय हनुमान प्रतिमाएं*By समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब* 🌹🙏🙏🌹दुनियाभर में हनुमानजी की कई प्रतिमाएं हैं। भारत में भी हनुमानजी की असंख्य विशालकाय प्रतिमाएं हैं। ऊंची से ऊंची हनुमान प्रतिमा बनाने के तो हर 3 वर्षों में रिकॉर्ड टूट जाते हैं। कम से कम 101 फीट से शुरू होने वाली मूर्तियां तो देशभर में अब असंख्य हो चली हैं। जानिए हनुमानजी की 10 सबसे विशालकाय प्रतिमा कहां पर है। 1. रामतीर्थ मंदिर के हनुमान : यह विशालकाय मूर्ति पंजाब के अमृतसर के रामतीर्थ मंदिर में स्थापित है। इस मूर्ति की ऊंचाई 24.5 मीटर अर्थात 80 फीट है। यह मूर्ति अमृतसर से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर रामतीर्थ मंदिर वाल्मीकि परिसर में स्थित है। माना जाता है कि यहां वाल्मीकिजी का आश्रम था, जहां सीताजी रुकी थीं और यहीं पर लव और कुश का जन्म हुआ था। यहीं पर रामतीर्थ सरोवर भी है। 2. छिंदवाड़ा के हनुमान : मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सिमरियाकलां में हनुमानजी की प्रतिमा 101 फीट ऊंची है। 3. नंदुरा गांव हनुमानजी : महाराष्ट्र के नंदुरा में हनुमानजी की विशालकाय मूर्ति की लंबाई 32 मीटर है। हालांकि बताया जाता है कि यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मूर्ति है जिसकी लंबाई 105 फीट है। हनुमानजी की गदा ही 30 फीट लंबी है। उनका सीना लगभग 70 फीट चौड़ा है। नंदुरा महाराष्ट्र का एक छोटा-सा कस्बा है, जो बुलढाणा जिले में आता है। प्रसिद्ध तीर्थस्थान शेगांव से 50 किलोमीटर दूर है नंदुरा गांव। नंदुरा शेगांव से जलगांव की ओर जाते समय खामगांव से कुछ किलोमीटर आगे आता है। मूर्ति दर्शन हेतु गांव में अंदर जाने की आवश्यकता नहीं है। हाईवे पर ही सड़क किनारे मूर्ति स्थापित है। शेगांव में रेलवे स्टेशन है। मध्य रेल्वे का यह रेलवे स्टेशन मुंबई-कोलकाता रेलमार्ग से जुड़ा हुआ है। 4. करोलबाग के हनुमान : दिल्ली के करोलबाग में, जहां के हनुमानजी की मूर्ति के बारे में देशभर के लोग जानते हैं। करोलबाग मेट्रो स्टेशन के पास बनी हनुमानजी की 108 फुट की यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वचालित प्रतिमा है। हनुमानजी की छाती में उनके हाथों के पीछे श्रीराम-सीता विराजमान हैं। बताया जाता है कि अरसे पहले एक संत नागबाबा सेवागिरिजी यहां आए थे। प्रभु श्रीराम के आदेशानुसार ही उन्होंने हनुमानजी की प्रतिमा और मंदिर का निर्माण 1994 से आरंभ करवाया, जो लगातार 13 वर्षों तक चलता रहा और 2 अप्रैल 2007 को संपन्न हुआ। मंगलवार व शनिवार को प्रातः 8.15 बजे और सायं 8.15 बजे इसी मूर्ति को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ता है। 5. जाखू हनुमान मंदिर : हिमाचल के शिमला में हनुमानजी की विशालकाय मूर्ति है जिसकी ऊंचाई 33 मीटर है। इसे एशिया की सबसे ऊंची मूर्ति माना जाता है जिसकी ऊंचाई 108 फुट है। शिमला के जाखू मंदिर में इस मूर्ति की स्थापना की गई। यह मूर्ति 2,296 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। साढ़े 8 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थापित यह मूर्ति अपने आप में एक इतिहास है। मूर्ति की स्थापना नवंबर 2010 में एचसी नंदा न्यास की तरफ से की गई है। मूर्ति के लोकार्पण के समय अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन नंदा भी शामिल हुए थे। कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश के सोलन जिल के सुल्तानपुर स्थित लाडो गांव में मानव भारती यूनिवर्सिटी के परिसर में हनुमानजी की सबसे ऊंची मूर्ति स्थापित है जिसकी ऊंचाई 151 फुट है और वजन करीब 2000 टन बताया जाता है।6. वीरा अभया अंजनया हनुमान स्वामी : हनुमानजी की सबसे विशालकाय मूर्ति आंध्रप्रदेश में है जिसे वीरा अभया अंजनया हनुमान स्वामी कहा जाता है। इसकी ऊंचाई 41 मीटर है। यह मूर्ति 135 फीट ऊंची है। आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा के पास परितला में इस मूर्ति की स्थापना 2003 में की गई थी। यह मूर्ति ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में स्थापित क्राइस्ट की मूर्ति से भी बड़ी है। 7. विजयवाड़ा के हनुमान : आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में एक हनुमान जी की विशालकाय प्रतिमा है। यह प्रतिमा वियवाड़ा के परिटाला शहर में स्थित है। यह मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी और भारत की सबसे ऊंची प्रतिमा मानी जाती है। इस मूर्ति की ऊंचाई करीब 135 फीट है। 8. इंदौर के पितेृश्वर हनुमान : इंदौर के पितृ पर्वत पर स्थापित पितेृश्वर हनुमानजी की मूर्ति का वजन 108 टन और ऊंचाई 71 फुट है। इस प्रतिमा का निर्माण सोना, चांदी, प्लेटिनम, पारा, एंटीमनी, जस्ता, सीसा और रांगा अर्थात अष्टधातु से किया जा रहा है जिसे अभिषेक की दृष्टि से सर्वोत्तम माना जाता है। इस मूर्ति का निर्माण गालव ऋषि की भूमि (ग्वालियर) में किया गया और फिर इसे कई भागों में यहां लाकर स्थापित किया गया। इस हनुमानजी के उपर जो छत्र है वह 18 फुट गोल है और हनुमानजी की गदा 45 फुट लंबी है। मूर्ति के सामने पंच धातु से निर्मित 9 बाइ 19 ‍फुट की रामायण स्थापित की गई है। इसकी स्थापना के लिए 121 बाइ 121 फुट का चबुतरा बनाया गया है जो भूमि से 14 फुट ऊंचा है। इस मूर्ति की खासियत यह है कि यह भारत की पहली विशालकाय विराजमान मूर्ति है, जबकि सभी मूर्तियां खड़े हुनमानजी की है। यह दुनिया की सबसे बड़ी धातु की प्रतिमा है। 9. आंध्रप्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा मंडल में विराजित हनुमान मूर्ति की ऊंचाई 175 फुट से भी ऊंची बताई जाती है। इससे भी बड़ी प्रतिमा का राजस्थान के सिरोही जिले के माधव विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण चल रहा है जिसकी ऊंचाई 221 फुट होने का दावा किया जाता है। 10. त्रिवेणी हनुमान मंदिर : फरीदाबाद-गुड़गांव रोड स्थित त्रिवेणी हनुमान मंदिर में 108 फुट ऊंची प्रतिमा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Anjana was the mother of Hanuman ji. She was the wife of the monkey king Kesari. Going to give a little information about them.There was a nymph named Punjik Thala who danced in the court of Indra, it was the same nymph who

हनुमान  जी की माता थी अंजना। वह वानर  राजा केसरी   बाल वनिता महिला आश्रम की पत्नी थी। उनके बारे में थोड़ी जानकारी देने जा रहे हैैं। पुंजिक थला नाम की एक अप्सरा थी जो इंद्र के दरबार में नृत्य किया करती थी यह वही अप्सरा थी जो समुद्र मंथन के समय में निकली थी उस समय तीन अप्सराएं निकली थी उनमें से पुंजिक थला भी एक अप्सरा पुंजत्थला एक बार धरती लोक में आई और उन्होंने महा ऋषि दुर्वासा जो एक ऋषि थे और वह तपस्या कर रहे थे वह एक नदी के किनारे बैठे हुए थे और ध्यान मुद्रा में थे पुंजत्थल ने उन पर बार-बार पानी फेंका जिससे उनकी तपस्या भंग हो गई और तब उन्होंने पुंजिक थला को श्राप दे दिया कि तुम इसी समय वानरी हो जाओ और पुंजिक थला उसी समय वानरी बन गई और पेड़ों पर इधर उधर घूमने लगी देवताओं के बहुत विनती करने के बाद ऋषि ने उन्हें बताया की इनका दूसरा जन्म होगा और तुम वानरी ही रहोगी लेकिन अपनी इच्छा के अनुसार तुम अपना रूप बदल सकोगी। तभी केसरी सिंह नाम के एक राजा वहां पर एक मृग का शिकार करते हुए आए वह मृग घायल था और वह ऋषि के आश्रम में छुप गया ऋषि ने राजा केसरी से कहा कि तुम मेरे ...

जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है मगर जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता,बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती वनिता कासनियां पंजाब 🌹🙏🙏🌹 जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का, श्रेष्ठ पाने का, जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जाए उस दिन से कोई भी व्यक्ति जीवन का दुरूपयोग नहीं कर सकता... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿 जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं, मगर सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं, ये और बात है कुछ लोग काँटो को कोसते रहते हैं और कुछ लोग सौन्दर्य का आनन्द लेते हैं... जीवन को बुरा सिर्फ उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही रहती है, जीवन का तिरस्कार वे ही लोग करते हैं जिनके लिए यह मूल्यहीन है... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿 जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है मगर सब कुछ देने पर भी जीवन को पाया नहीं जा सकता, जीवन का तिरस्कार नहीं परंतु इससे प्यार करना चाहिए, जीवन को बुरा कहने की अपेक्षा जीवन की बुराई मिटाने का प्रयास करना ही समझदारी है... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿🍂🌿 ''जय श्री राधे कृष्ण'' कितने करिश्माई हैं ये शब्द... बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम में बे सहारा को दान से...💕ताज़गी का एह्सास होता है... 💕💞💞💞💞मानसिक बल मिलता है... 💕गम कोसो दूर चले जाता है... 💕💞💞💞मन हलका हो जाता है... 💕मन की पीड़ा शांत हो जाती है...💕💞💞💞नकारात्मक विचार आते नहि...💕बिगड़े काम बनने लगते हैं... 💕हर सपने साकार करने की शक्ति मिलती हैं... 💕 💞💞💞💞#जय #बाल #वनिता #महिला #वृद्ध #आश्रम की...💕#मानव हो मानव का प्यारा एक दूजे का बनो #

जीवन में बुराई अवश्य हो सकती है मगर जीवन बुरा कदापि नहीं हो सकता, बाल वनिता महिला वृद्ध आश्रम की अध्यक्ष श्रीमती वनिता कासनियां पंजाब  🌹🙏🙏🌹 जीवन एक अवसर है श्रेष्ठ बनने का, श्रेष्ठ करने का, श्रेष्ठ पाने का, जीवन की दुर्लभता जिस दिन किसी की समझ में आ जाए उस दिन से कोई भी व्यक्ति जीवन का दुरूपयोग नहीं कर सकता... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿🍁🌿            जीवन वो फूल है जिसमें काँटे तो बहुत हैं, मगर सौन्दर्य की भी कोई कमी नहीं, ये और बात है कुछ लोग काँटो को कोसते रहते हैं और कुछ लोग सौन्दर्य का आनन्द लेते हैं...             जीवन को बुरा सिर्फ उन लोगों के द्वारा कहा जाता है जिनकी नजर फूलों की बजाय काँटो पर ही रहती है, जीवन का तिरस्कार वे ही लोग करते हैं जिनके लिए यह मूल्यहीन है... 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿🥀🌿            जीवन में सब कुछ पाया जा सकता है मगर सब कुछ देने पर भी जीवन को पाया नहीं जा सकता, जीवन का तिरस्कार नहीं परंतु इससे प्यार करना ...

,। ‼️💖💖जय श्री राम जय जय श्री हनुमान 💖💖‼️🌳🌳🌳🌳🌳राम हनुमान मिलन की कहानी- जानिए कैसे हुई हनुमान जी और प्रभु श्री राम की प्रथम भेंट :- by समाजसेवी वनिता कासनियां पंजाब:💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫एक बार हनुमान जी ऋष्यमूक पर्वत की एक बहुत ऊंची चोटी पर बैठे हुए थे। उसी समय भगवान श्रीराम चंद्र जी सीता जी की खोज करते हुए लक्ष्मण जी के साथ ऋष्यमूक पर्वत के पास पहुंचे। ऊंची चोटी पर से वानरों के राजा सुग्रीव ने उन लोगों को देखा। उसने सोचा कि ये बाली के भेजे हुए दो योद्धा हैं, जो मुझे मारने के लिए हाथ में धनुष-बाण लिए चले आ रहे हैं।💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫दूर से देखने पर ये दोनों बहुत बलवान जान पड़ते हैं। डर से घबरा कर उसने हनुमान जी से कहा, ‘‘हनुमान! वह देखो, दो बहुत ही बलवान मनुष्य हाथ में धनुष-बाण लिए इधर ही बढ़े चले आ रहे हैं। लगता है, इन्हें बाली ने मुझे मारने के लिए भेजा है। ये मुझे ही चारों ओर खोज रहे हैं। तुम तुरंत तपस्वी ब्राह्मण का रूप बना लो और इन दोनों योद्धाओं के पास जाओ तथा यह पता लगाओ कि ये कौन हैं और यहां किसलिए घूम रहे हैं। अगर कोई भय की बात जान पड़े तो मुझे वहीं से संकेत कर देना। मैं तुरंत इस पर्वत को छोड़कर कहीं और भाग जाऊंगा।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫सुग्रीव को अत्यंत डरा हुआ और घबराया देखकर हनुमान जी तुरंत तपस्वी ब्राह्मण का रूप बनाकर भगवान श्रीरामचंद्र और लक्ष्मण जी के पास जा पहुंचे। उन्होंने दोनों भाइयों को माथा झुकाकर प्रणाम करते हुए कहा, ‘‘प्रभो! आप लोग कौन हैं? कहां से आए हैं? यहां की धरती बड़ी ही कठोर है। आप लोगों के पैर बहुत ही कोमल हैं। किस कारण से आप यहां घूम रहे हैं? आप लोगों की सुंदरता देखकर तो ऐसा लगता है-जैसे आप ब्रह्मा, विष्णु, महेश में से कोई हों या नर और नारायण नाम के प्रसिद्ध ऋषि हों। आप अपना परिचय देकर हमारा उपकार कीजिए।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫हनुमान जी की मन को अच्छी लगने वाली बातें सुनकर भगवान श्री रामचंद्र जी ने अपना और लक्ष्मण का परिचय देते हुए कहा कि, ‘‘राक्षसों ने सीता जी का हरण कर लिया है। हम उन्हें खोजते हुए चारों ओर घूम रहे हैं। हे ब्राह्मण देव! मेरा नाम राम तथा मेरे भाई का नाम लक्ष्मण है। हम अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र हैं। अब आप अपना परिचय दीजिए।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫भगवान श्रीरामचंद्र जी की बातें सुनकर हनुमान जी ने जान लिया कि ये स्वयं भगवान ही हैं। बस वह तुरंत ही उनके चरणों पर गिर पड़े। श्री राम ने उठाकर उन्हें गले से लगा लिया।💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫हनुमान जी ने कहा, ‘‘प्रभो! आप तो सारे संसार के स्वामी हैं। मुझसे मेरा परिचय क्या पूछते हैं? आपके चरणों की सेवा करने के लिए ही मेरा जन्म हुआ है। अब मुझे अपने परम पवित्र चरणों में जगह दीजिए।’’💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫💫भगवान श्री राम ने प्रसन्न होकर उनके मस्तक पर अपना हाथ रख दिया। हनुमान जी ने उत्साह और प्रसन्नता से भरकर दोनों भाइयों को उठाकर कंधे पर बैठा लिया। सुग्रीव ने उनसे कहा था कि भय की कोई बात होगी तो मुझे वहीं-से संकेत करना। हनुमान जी ने राम लक्ष्मण को कंधे पर बिठाया-यही सुग्रीव के लिए संकेत था कि इनसे कोई भय नहीं है। उन्हें कंधे पर बिठाए हुए ही वह सुग्रीव के पास आए और उनसे सुग्रीव का परिचय कराया। भगवान श्री राम ने सुग्रीव के दुख और कष्ट की सारी बातें जानीं। उसे अपना मित्र बनाया और दुष्ट बाली को मार कर उसे किष्किंधा का राजा बना दिया। इस प्रकार हनुमान जी की सहायता से सुग्रीव का सारा दुख दूर हो गया। #जय_श्री_राम🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳🌳💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖💖